तंत्र-मंत्र साधना के चक्कर में मरा बेटा, पिता भी लटक गया फांसी पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवास के निकट जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला मृतक के पिता जब वहां पहुंचे तो उन्होंने बेटे का शव देख खुद को भी फांसी लगा ली कहा जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से गांव के बाहर जंगलों में तंत्र साधना कर रहा था पुलिस का कहना है कि ज्यादा दिन भूखे रहना या कोई बीमारी युवक की मौत की वजह हो सकती है। 

गांव के पास एक सिद्घ स्थल के नजदीक पिता व बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई 22 साल के युवक दीपेश लोधी का शव जमीन पर अर्धनग्न अवस्था में पडा था, जबकि नजदीक ही एक पेड़ पर उसके पिता शिवचरण का शव फ ांसी के फंदे पर लटका था। 

परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि मृतक दीपेश तंत्र-मंत्र साधना में जुटा रहता था और पिछले तीन दिन से वह गांव से चार किलोमीटर दूर जंगल में स्थित उक्त सिद्घ स्थल पर साधना कर रहा था।

शुक्रवार सुबह जब पिता शिवचरण वहां पहुंचे और बेटे का शव देखा तो आहत होकर उन्होंने भी नजदीक स्थित कुएं में पड़ी रस्सी से पेड़ पर फ ांसी का फं दा लगाकर जान दे दी मृतक शिवचरण के छोटे भाई अमरसिंह ने जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद मौके पर पिछोर पुलिस सहित एफएसएल प्रभारी डॉ.एसएच बरौदिया मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया दीपेश की मौत कई दिनों से भूखे रहकर प्रतिकूल मौसम में रहने के कारण मानी जा रही है उसके शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं मिले हैं घटना के बाद गांव में मातम है पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि मृतक दीपेश के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी और शव के पास सिंदूर, फूल, घी, दिया व अन्य पूजन सामग्री के अलावा एक गोले में छोटे-छोटे पत्थर रखे हुए थे, जिससे माना जा रहा है कि वह यहां तंत्र-मंत्र कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि वह अक्सर कई-कई दिनों तक घर से इस सिद्घ स्थल पर पहुंचकर पूजा.अर्चना व साधना किया करता था इस बार भी पिछले तीन दिन से यहीं था।जस स्थान पर पिता-पुत्र के शव मिले हैं, वहीं एक छोटा मंदिर है इस स्थान को सिद्घ स्थान के नाम से जाना जाता है। मृतक शिवचरण का परिवार वर्षों से यहां पूजा करता आ रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!