शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में ककेटोडेम के पास कल रात एक युवक अरसू पुत्र गरीबा कोली उम्र 40 वर्ष की लाश मिली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उक्त युवक की अत्याधिक ठंड के कारण मृत्यु हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात उक्त मृतक युवक अच्छा भला देखा गया था। कुछ लोगों के अनुसार वह शराब पिए हुआ था। लेकिन रात में ही ककेटोडेम के पास तेज ठंड के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।