शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में कल ट्रक और बुलेरो के बीच टक्कर में बुलेरो में सवार युवक हिमांशु पुत्र महेश शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्वालियर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279 और 337 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलेरो क्रमांक एमपी 33 सी 4799 कल एबी रोड़ पर लहरी फार्म से कोलारस की ओर जा रही थी। उसी दौरान पीछे से ट्रक क्रमांक यूपी 78/ पीटी 6089 ने बुलेरो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुलेरो जीप पलट गई और युवक घायल हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।