स्कूली टेंपो पलटा, एक बालक की मौत चार अन्य विद्यार्थी घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम डाबरभाट के निकट आज सुबह स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा टे पो तेज र तार के कारण पलट गया। इस दुर्घटना में 14 वर्षीय बालक विकास गिरि की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य विद्यार्थी राहुल, आनंद,सतेन्द्र और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विद्यार्थियों का इलाज करैरा अस्पताल में चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम समोहा से महामंडलेश्वर स्कूल करैरा में 9 बच्चे पढऩे के लिए प्रतिदिन करैरा आते हैं। करैरा से समोहा की दूरी लगभग 20 कि.मी. है। आज सुबह लगभग 7:30 बजे टे पो क्रमांक एमपी 33 आर 1394 में 9 बच्चे स्कूल आ रहे थे। उसी दौरान करैरा से लगभग 12 कि.मी. दूर दाबरघाट के नजदीक उक्त टे पो तेज र तार के कारण पलट गया। 

टे पो पलट जाने से विकास गिरि नामक छात्र उसके नीचे दब कर बुरी तरह घायल हो गया तथा अन्य चार बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होने के बाद चीखपुकार मच गई और ग्रामीण घायल बच्चों को इलाज के लिए अन्य वाहनों से करैरा अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही विकास गिरि ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!