शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिंगबास में कल रात नौ बजे आरोपी जाकिर खांन ने एक नाबालिग आदिवासी युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी जाकिर खांन के विरूद्ध नरवर थाने में भादवि की धारा 376, 3/4 लैंगिक अपराध नियंत्रण अधि की धारा 3(1)और 12 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार बताया जाता है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढिंगवास में प्रेमदास आदिवासी की नाबालिग पुत्री मीना (बदला हुआ नाम) उम्र 15 वर्ष जब घर में अकेली थी तो मौका ताड़कर आरोपी जाकिर खांन घुस आया और जोर जबरदस्ती से उसके साथ बलात्कार कर डाला और भाग निकला। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुए कुकर्म की रोते हुए जानकारी परिजनों को दी तब थाने आकर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।