फरारी काटकर लौटे मुन्ना, संभला कार्यभार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह बीपीएल राशनकार्ड मामले में मामला दर्ज होने के एक माह एक दिन बाद आज फिर नपा कार्यालय में पहुॅंचे जहॉं पर मुन्नालाल के समर्थकों ने आतिशबाजी से उनका स्वागत किया, वहीं बहुविवादित रहे नपा सीएमओ कमलेश शर्मा के निलंबन के बाद आज नवागत सीएमओ रणवीर सिंह ने भी पदभार संभाल लिया।

ज्ञात हो कुछ समय पहले बीपीएल राशनकार्ड कांड में प्रशासन द्वारा नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह पर विभिन्न धाराओं में कोतवाली में मामला दर्ज कराया था, इस मामले को चुनौती देने के लिये मुन्नालाल ने हाईकोर्ट की शरण ली, जहॉ पर तीसरी बार में मुन्नालाल को बीपीएल राशनकार्ड कांड में कुछ राहत मिली।

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट की शरण में गये मुन्नालाल को इस पूरे मामले में 14 फरवरी तक कोर्ट ने स्टे ऑर्डर दे दिया आज मुन्नालाल जैसे ही नपा पहुॅंचे वहॉ मुन्नालाल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड गयी, वहीं विरोधियों के चेहरे की हवाईयॉ उड गयीं। फरारी काटने के बाद मुन्नालाल पूरी तहर से परिपक्क दिखाई दिये।

जब पत्रकारों ने मुन्नालाल से इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जानना चाहा तो बडे ही सदे हुए तरीके से जबाव देते नजर आये तथा विवादित बयानों से बचते नजर आये। वहीं कुछ हद तक इस घटनाक्रम से परेशान शहर की जनता को कुछ आस बंध गयी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!