रंजिशन विवाद कर दी महिला को दी गालियां और की मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-पुलिस थाना नरवर और गोपालपुर में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने फरियादी महिला के साथ विवाद किया और बीच रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी गई। 

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए तो वहीं फरियादी ने पुलिस थाना नरवर व गोपालपुर में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

थाना नरवर में फरियादी महिला राधाबाई पत्नि पवन शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी नरवर ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते रोज दोपहर के समय 11:30 बजे वह नरवर स्थित अपने घर से बाजार की ओर जा रही थी कि तभी उससे रंजिश रखने वाले आरोपी बलवीर पवैया निवासी श्यामपुर थाना सीहोर ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और मुंहवाद करने लगा।

 इस मुंहवाद के बाद आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद फरियादी महिला राधाबाई ने पुलिस थाना नरवर पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध अप.कं्र.486/15 पर धारा 323,294,451,506 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। 

गोपालपुर में अधेड़ महिला को पीटा
गोपालपुर थाना क्षेत्र में भी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया। यहां फरियादी महिा रामकली पत्नि प्रेमीलाल धाकड़ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम महेशपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते रोज वह कहीं दूर से आकर अपने घर महेशुपर जा रही थी।

 तभी उसे बीच रास्ते में आरेपी जगदीश धाकड़ निवासी महेशपुर ने रोक लिया और मुंहवाद करते हुए महिला रामकली के साथ गाली-गलौज की व मारपीट कर दी, इसके बाद आरोपी महिला को पुरानी रंजिश भुनाते हुए मौके पर ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

बाद में महिला पुलिस थाना गोपालपुर पहुंची और आरोपी जगदीश के विरूद्ध अप.क्रं.58/15 पर धरा 294,506बी ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!