शिवपुरी। थाना पिछोर क्षेत्र में एक बहू को उसके ससुरालीजनों द्वारा आए दिन प्रताडि़त किया जाता था। तंग आकर बहू ने दहेज लोभियों का घर छोड़कर पुलिस की शरण ली और ससुरालीजनों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना पिछोर में फरियादी महिला श्रीमती प्रीति पत्नि दीपक सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति दीपक, सास रामकली व अन्य परिजन शुभम सोनी निवासी ग्राम सेमरी द्वारा बीते एक वर्ष से दहेज के लिए ना-ना प्रकार की प्रताडऩाऐं देते थे।
बीते रोज प्रीति को ससुरालियों द्वारा एक मोटरसाईकिल और 50 हजार रूपये मायके से लाने के लिए बाध्य किया और ना ललाने पर प्रताडि़त करने लगे। ससुरालियों की इस प्रताडऩा से तंग आकर प्रीति ने ससुराल छोड़कर पुलिस थाना पिछोर की शरण ली और दहेज लोभी ससुरालियों के विरूद्ध अप.कं्र.669/15 पर धारा 498ए, 34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।