आप पार्टी के जिला पर्यवेक्षक कल शिवपुरी में,पीयूष शर्मा लेगें पदीय दायित्व की शपथ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी (आप) शिवपुरी द्वारा बुधवार 30 दिस बर को मिशन विस्तार, घर जोड़ो अभियान एवं जिला कार्यकारिणी के गठन पर स्थानीय सुखसागर रेस्टोरेट छत्री रोड़ शिवपुरी पर दोप.12 बजे जिला पर्यवेक्षक विशाल रामकर चर्चा करेेंंगें। 

शिवपुरी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने से पूर्व प्रेस को भी संबोधित करेंगें। आप पार्टी द्वारा नगर में हरेक नागरिक को सदस्यता दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा जिसमें घर-घर जाकर लोगों से पार्टी से जोडऩे का कार्य होगा। 

इसके अलावा अंचल में आप पार्टी संगठन को मजबूूती प्रदान करने के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन भी होगा। आप के नव नियुक्त जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा द्वारा भी अपने पदीय दायित्व की शपथ ली जाएगी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की नीति-रीति और संगठन मजबूती पर बल दिया जाएगा।

 इसके अलावा आप को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जाऐंगें और पार्टी के द्वारा निर्धारित किए गए मापदण्डों का पालन किया जाएगा। आप पार्टी जिला शिवपुरी के पदाधिकारी द्वय क्रमश: 2 बजे करैरा व 4 बजे पिछोर में पहुंचकर इस अभियान को चलाऐंगें। 

जिसके उपरांत कोलारस, पोहरी, नरवर, बदरवास, खनियाधाना आदि स्थानों पर गली-गली और घर-घर पहुंचकर आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगें। जिले के सभी आप कार्यकर्ताओं से इस अभियान में अधिक से अधिक सं या में भाग लेने का आग्रह किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!