शिवपुरी। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय शिवपुरी में जिला स्तरीय मिस्टर /मिस इंग्लिश ग्रैमर प्रतियोगिता प्राचार्य श्री अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में 03 जनवरी 2016 को 12.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उ मीदवार 5 रूपए शुल्क देकर परीक्षा में भाग ले सकते है। निर्धारित शुल्क शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय शिवपुरी के डॉ.आर.आर.धाकड़ को 01 जनवरी 2016 तक जमा करा सकते है। उक्त प्रतियोगिता परिणाम परीक्षा समाप्ति के एक घण्टे उपरांत घोषित किया जाएगा।
डॉ.धाकड़ ने बताया कि जिला स्तरीय मिस्टर /मिस इंग्लिश ग्रैमर प्रतियोगिता में कुल 80 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएगें। जिसके पाठयक्रम में टेंस, डिटरमीनर्स, मोडल्स, एक्टिव एवं पैसिव, पार्टस ऑफ स्पीच, क्लाजेज, शब्दकोश, पयार्यवाची एवं विलोम, नरेशन एवं अन्य सभी ग्रैमेटीकल आइट्मस को शामिल किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को 501 रूपए नकद, द्वितीय को 301 रूपए, तृतीय को 251 रूपए, चतुर्थ को 151 रूपए एवं पांचवे स्थान प्राप्तकर्ता को 101 रूपए नकद पुरस्कार के रूप में प्रदाय किए जाएगे। अधिक जानकारी के लिए डॉ. रतीराम धाकड़ से मो. 9425769180 पर सपर्क कर सकते है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।