शिवपुरी। प्रदेश के मु यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों की अपने स्तर पर निराकरण की कार्यवाही न करने और शिकायतो के निराकरण में कोई भी जवाब पोर्टल पर फीड न किए जाने से एल-3 स्तर पर शिकायते पहुंचने के कारण जिले के दो अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दो तहसीलदारो को जिला कलेक्टर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोहरी श्री जे.एस.बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करैरा श्री संजीव जैन, तहसीलदार पोहरी श्री नीरज शर्मा और तहसीलदार नरवर श्री महेन्द्र सिंह कथुरिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।