और दोपहर को टूट गया डीपीसी का अहंकार, आया निलबंन का आदेश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज सुबह से अपनी कुर्सी पर डटे शिवपुरी के डीपीसी शिरोमणि दुबे दिन भर मीडिय़ा को बयान जारी करते रहे कि अभी निलबंन का आदेश नही मिला है और डीपीसी के खासमखस यह प्रचार कर रहे थे कि साहब का निलबंन रूक गया। 

अपने निलबनं की खबर के बाद रात में ही डीसीपी दुबे भोपाल निकल गए और दिन भर बल्लभ भवन में अपनी संघ शक्ति का प्रर्दशन करते रहे। यह मामला दिन भर मीडिया में छाया रहा। कल शाम तक डीपीसी को डीडी ऑफिस में अटैच होने के खबर भी आ गई। खबर तो आती रही पर आदेश नही दिखा। 

बताया गया है कि दोपहर तक डीपीसी दुबे ने काम किया और अचानक जिला शिक्षा  केन्द्र के अधिकृत मेल पर शासन का आदेश दोपहर 2 बजे आसपास आ गया और साहब यह आदेश लेकर ऑफिस से चलते बने। 

धीरे-धीरे साहब के चमचे भी ऑफिस से चलते बने। कुल मिलाकर अपने आप को सर्वेसर्वा समझने वाले डीपीसी अपना निलबंन नही रूकवा सके। अब यह खबर चर्चा का विषय है कि साहब को संघ प्रिय है लेकिन संघ को साहब प्रिय है कि नही...
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!