शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के गुना बाईपास पर स्थित एक भूसे के गोदाम में आग लग गई है। घटना स्थल पर नपा की 4 फायर बिग्रेड और कुछ प्राईवेट टेंकर इस भयकंर लगी आग को काबू करने में लगी है।
जानकारी के अनुसार अखिल गोयल के भूसे के गोदाम जो गरिमा पेट्रोल पंप गुनाबाईपास के सामने है। उसमें आज सुबह अचानक आग लग गई बताया गया है कि गोदाम रखे भूसे के ढेरों में धुए उठना शुरू हुआ।
और यह धुआं आग की लपटो में दिखना शुरू हो गया। तत्काल फायर बिग्रेड और और पुलिस को फोन किया गया। भूसे के ढेरो में लगी इस आग को 3 फायर बिग्रेड शिवपुरी नपा की ओर 1 फायर बिग्रेड कोलारस नगर पंचायत की और शहर के प्राईवेट टेंकर भी इस आग को काबू पाने में लगे है। इस आगजनी से भूसे के व्यापारी का लाखो का नुकसान होने की खबर है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।