नाबालिग का बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी देहात थाना पुलिस की गिर त में आ गया है। घटनाक्रम में उक्त आरोपी ने पहले नाबालिग युवती के घर आने-जाने का क्रम बनाया और बाद में युवती को ही बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

इस मामले को लेकर पुलिस में नाबालिग युवती की मॉं ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन जब युवती वापिस आई तो पुलिस ने उसका मेडीकल कराकर आरोपी के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज भी कर लिया।  घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भुज्जी उर्फ मुबारक नाम का युवक मीना नाम की लड़की के घर जाया करता था और वह इस नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की को ग्वालियर तक घुमाने के बाद जब उसकी बात नहीं बनी तो वह उसे कहीं और ले जाने की फिराक में था लेकिन इस बीच उसके साथ आरोपी ने बलात्कार भी किया। 

इससे भयभीत होकर लड़की जैसे-तैसे अपने घर वापिस आ गई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके पूर्व जब लड़की गायब हुई थी तो लड़की की मांॅ संतो बाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस छानबीन कर रही थी।

 लेकिन लड़की के घर वापिसी होने पर मेडीकल के आधार पर पुलिस ने आरोपी भुज्जी उर्फ मुबारक के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी पुलिस की गिर त में है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक अन्य आरोपी भी है जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है। जो लड़की को अगवा करने के मामले में मु य आरोपी का सहपाठी बना था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!