करैरा। जिले के करैरा कस्बे में गुरुवार शाम गणेश चौक स्थित कच्ची गली से गुजर रहीं दो युवतियों के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश कर रहे एक युवक को दो युवतियों ने मिलकर पकड़ लिया है।
दोनों युवतियों ने युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी के अनुसार कच्ची गाली निवासी प्रियंका व लवली शर्मा शाम 6 बजे सामान खरीदने जा रही थी। तभी आरोपी भूरा कुशवाह पुत्र चित्तू कुशवाह निवासी अमोला ने सरेराह युवतियों के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की।
तो युवतियों ने संभलकर पहले लूटपाट की घटना से बचने की कोशिश की और बाद में दोनों युवतियों ने मिलकर आरोपी भूरा को पकड़ लिया। दोनों युवतियों ने आरोपी को चप्पलों से जमकर पीटा।
इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने भी उसके साथ मारपीट कर आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में करैरा पुलिस ने युवक को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।