शिवपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में रंजिशन विवाद करते हुए एक आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी और मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए महिला रामा पत्नि प्रेमसुख कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी फतेहपुर ने बताया उसके साथ रंजिशन विवाद करते हुए आरोपी हल्के उर्फ छोटे रावत निवासी माधवनगर ने बीते रोज रास्ता रोका और विवाद किया।
घटना दोप.2.45 की है जब रामा अपने घर की ओर जा रही थी तभी आरोपी हल्के ने मुंहवाद करते हुए गाली-गलौज देना शुरू कर दिया और बाद में महिला के साथ मारपीट कर दी, मारपीट के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग खड़ा हुआ।
महिला रामा ने अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 323,294,324,506 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
पिछोर में भी हुई एक राय होकर महिला को पीटा
महिला से मारपीट का एक अन्य मामला थाना पिछोर में भी आया। यहां फरियादी महिला रामनगी पत्नि रतिराम जाटव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कछौआ ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ रंजिशन विवाद रखने वाले आरोपी बद्री, लज्जा, सुनीता जाटव निवासी ग्राम कछौआ ने बीते रोज घर जाते वक्त बीच में रास्ता रोका और मुंहवाद करते हुए गालियां दी।
इसके बाद सभी आरोपीगणों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी व जाते वक्त महिला को जान से मारने कीधमकी भी दी। महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पिछोर पुलिस थाने में आरोपीयों के विरूद्ध धारा 323,341,294,506,34ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।