शिवपुरी होगा रेल्वे जक्शन, हुआ झांसी और सवाई माधौपुर तक लाईन बिछाने का सर्वे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आजादी के 50 साल रेल लाईनो से जुडा था लेकिन जल्द ही शिवपुरी अब रेलवे जक् शन के रूप में भी पहचाना जांऐगा। और इसके लिए 310 किमी की रेलवे लाईन बिछाने का सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। और इस काम के लिए मार्च में बजट मिलने की उ मीद है। 

 बताया जा रहा है कि शहर जल्द ही रेलवे ट्रैक के जरिए उत्तरप्रदेश के झांसी व राजस्थान के सवाई माधौपुर से जुड़ेगा। इस नए रेल ट्रैक को बिछाने के लिए दो चरणों में सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। मार्च 2016 में पेश होने वाले रेल बजट में इस परियोजना के लिए रुपया मिलने की भी उ मीद है।

झांसी-सवाई माधौपुर रेल्वे लाइन बिछने से शिवपुरी के लोगों को जहां परिवहन के संसाधन बढेंगे वहीं गुड्स ट्रांसपोर्ट की सहूलियत भी रहेगी। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता आईएस सिद्धीकी ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया। 

अभी वर्तमान में उप्र और राजस्थान जान के लिए सडक मार्ग का ही उपयोग किया जा रहा था। लेकिन अब रेल सुविधा भी शिवपुरी के नागरिको को मिलेंगी। 

पिछले दो साल से यह सर्वे चल रहा था जो अब पूरा कर लिया गया है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो नए बजट में पैसा मिलने के बाद लाइन पर भी काम शुरु हो जाएगा यह ट्रैक बाया शिवपुरी होत हुए झांसी टू सवाई माधौपुर कनेक्ट होगा। उमेश शर्मा पश्चिम रेल्वे जोन भोपाल 

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक से कम होगा ट्रैफिक 
दिल्ली से मुंबई वाया ग्वालियर जाने के लिए जो ट्रैक उपयोग में लाया जा रहा है। वह काफी व्यस्त है। इसलिए, वाया शिवपुरी होते हुए सवाई माधौपुर ट्रैक को कनेक्ट कर रतलाम वाले ट्रैक से जोडने की योजना पर काम चल रहा है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!