शिवपुरी। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक झांसी रोड से होकर जाने वाली मु य सीवर लाइन के मामले में हाइवे की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन नेशनल पार्क क्षेत्र में लाइन बिछाने के लिए अनुमति अब भी लंबित है हालांकि उ मीद है कि जल्द ही अनुमति मिल जाएगी।
सीवर प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से भले ही शहरवासी पिछले दो साल से परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन अब लोगों को ज्यादा दिन परेशान नहीं होना पडेगा प्रोजेक्ट की डेड लाइन मार्च 2016 में खत्म हो रही है और मॉनीटरिंग एजेंसी पीएचई ने कार्य करने वाली कंपनी को समय सीमा में मु य लाइन का कार्य पूरा करने के साफ निर्देश दे दिए हैं
शहर में एक दो नहीं, बल्कि एक साथ 23 स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई का कार्य तेजी से जारी है कार्य करने वाली कंपनी ने भी पेटी कान्टेक्ट पर अलग-अलग हिस्सों में भारी भरकम मशीनों के साथ काम शुरू कर दिया है उ मीद जताई जा रही है कि समय से कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
सीवर प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन बिछाने का कार्य 54 करोड की लागत से किया जा रहा है जुलाई 2013 में कार्य की शुरूआत की गई,इस समय इस प्रोजेक्ट पर शहर में एक साथ 23 स्थानों पर काम किया जा रहा है
सीवर लाइन की मु य पाइप लाइन ट्रीटमेंट प्लांट तक झांसी रोड से होकर बिछाई जाएगी, जबकि कुछ लाइन नेशनल पार्क क्षेत्र में भी बिछेगी दोनों क्षेत्र में लाइन इसलिए नहीं बिछाई जा सकी थी कि डेढ साल से अनुमति नहीं थी।
सीवर प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन घसारई पर बनाए जाने वाले ट्रीटमेंट प्लांट पर टिका है, लेकिन 20 करोड की लागत से बनने वाले इस ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य भी शुरू हो गया है सितंबर 2017 की डेड लाइन तय की गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।