शिवपुरी। शिवपुरी के प्यासे कंठो को लेकर कांग्रेस अब अड गई है पूरे एक माह से जलावर्धन योजना की पूर्णतो को लेकर धरने पर बैठी है। सरकार के कानो तक अपनी धमक पहुंचाने के लिए आज यूथ कांग्रेस ने धरना स्थल पर अर्धनग्र होकर कटोरा लेकर भीख मांगी।
कांग्रेस के इस आंदोलन में यूथ कांग्रेस के एक दर्जन युवा नेता अर्धनग्र अवस्था में गले में माला डालकर धरना स्थल पर शाम तक बैठे रहे। शाम होते-होते यूथ कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गदर्शन में एक अनोखे तरीके से प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का विरोध किया।
जिसमें उन्होंने भैंसों के आगे बीन बजाई और वहां से गुजर रहे आमजनो ने कटोरा लेकर जलावर्धन योजनाक ेको पैसा इकठ्ठा करने का प्रयास किया। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को आग्रह किया कि अपनी हठधर्मिता और राजनैतिक द्वेष भावना छोड़कर शिवपुरी के विकास के लिए जलावर्धन योजना में सहयोग प्रदान करें।
उनके भैंस के आगे बीन बजाने से आशय जिला प्रशासन की ओर इशारा है जिन्होंने अभी तक एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी धरना स्थल पर कांग्रेस के लोगों से कोई बातचीत करना मुनासिब नहीं समझा और न ही किसी प्रकार का आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।