ट्रक-ईकों की भिड़न्त, जीजा-साले की मौत, दो घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थानान्तर्गत आने वाले ईश्वरी गांव के पास आज ईको गाड़ी एवं ट्रक की जोरदार भिड़न्त हो गई। घटना में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी लाया गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी के कार्ड बांटने जा रहे ईको वाहन क्रमांक  एमपी 06 सीए 5206 गुना की ओर जा रहे थे तभी गुना की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 8725 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए ईको गाड़ी में जोरदार टक्कर दे मारी। 

जिससे गाड़ी में सवार अनिल पुत्र नत्थीलाल सिकरवार 30 वर्ष निवासी ग्राम कुर्री थाना संईया जिला आगरा, हि मत पुत्र नत्थीलाल तोमर 35 वर्ष निवासी रंगना थाना दिमनी जिला मुरैना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

जबकि गुलशन पुत्र महेन्द्र सिंह 27 वर्ष एवं पिन्टू पुत्र जण्डेल सिंह परमार 35 वर्ष निवासी धौलपुर को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। बताया जाता है कि मृतक जीजा-साल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!