गडबड़ी: पेयजल को शुद्ध करने में काला कारोबर,ब्लीचिंग की जगह चूना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भ्रष्टाचार और बेईमानी के लिए वि यात शिवपुरी की नगर पालिका में एक नया नजारा शुक्रवार को उस समय आया जब नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मौके पर ही तौल कांटे पर ब्लीचिंग पाउडर की गाड़ी को पकड़ लिया जिसकी उनको सूचना मिली थी कि ब्लीचिंग पाउडर के स्थान पर चूना पाउडर पानी में डालने के लिए गाड़ी में भरा हुआ है। 

सूचना पर नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी ने मौके पर ही जाकर सर्वप्रथम गाड़ी से बिल्टी ले ली और बिल्टी लेते ही गाड़ी के चालक घबराने लगे तो उनका विश्वास और बढ़ गया कि कहीं न कहीं जाकर इस काम में गोलमाल है। तत्काल ही किसी ने नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह को भी सूचना दे दी और वह भी मौके पर आ गए। 

नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी द्वारा जब इसकी गहराई में जाने व जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा तो उनके पास तमाम तरह की सिफारिशें आने लगीं जिसके बाद नपा उपाध्यक्ष का विश्वास इस ब्लीचिंग पाउडर के खिलाफ बढऩे लगा। नपाध्यक्ष के आते ही दोनों ने गाड़ी को बाणगंगा फिल्टर प्लांट पर पहुंचा दिया जहां पर उसकी जप्ती कर माल की जांच कराई जा रही है। 

हालांकि गाड़ी में माल जप्ती के समय कोई ठेकेदार व माल सुपुर्दकर्ता मौजूद नहीं था। माल तो बेसहारा की तरह कोटा से शिवपुरी लाया गया। हालांकि बिल्टी में मालिक नेहा सेल्स कॉपोरेशन इंदौर के नाम से आया था। जिसमें 800 बैग 408 प्रति बैग की दर से 3 लाख 26 हजार 400 का माल बताया गया है। फिलहाल नपा उपाध्यक्ष और अध्यक्ष की मौजूदगी में माल को जप्ती के साथ पंचनामा बनाकर जांच के लिए भेजा जाएगा।  

इनका कहना है 
नपा ठेकेदार और अधिकारी मिलकर नगर पािलका में भ्रष्टाचार कर रहे हैं जिससे कांग्रेस शासित नगर पालिका जनता के बीच बदनाम हो रही है। जो सरासर गलत है हम इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे। आए हुए माल की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
अनिल शर्मा अन्नी उपाध्यक्ष नपा 

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की मौजूदगी में माल को जप्ती के साथ पंचनामा तैयार कर उसकी जांच कराई जाएगी और अगर माल गलत पाया गया तो जैसा आदेश नगर पालिका परिषद करेगी उसी के आधार पर फर्म पर कार्रवाई की जाएगी। 
आरडी शर्मा, उपयंत्री नपा
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!