कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भडौता में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी व पिता की मौत से व्यथित होकर फांसी लगाकर जान दे दी मृतक का शव गुरुवार को कुशमीरा के जंगल में तेंदू के पेड़ से लटका हुआ मिला।
इस घटना के 17 दिन पहले मृतक व उसके पिता व पत्नी ने पारिवारिक कलह की वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसमें उसकी पत्नी व पिता दोनों की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार ग्राम भड़ौता में रहने वाला मोहना पुत्र गजाधर सिंह गुर्जर उम्र 27 वर्ष गुरूवार की सुबह मवेशी चराने के लिए समीपवर्ती कुशमीरा के जंगल में गया था तभी उसने बडी सहराई पर स्थित एक तेंदू के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
जंगल में मवेशी चरा रहे अन्य ग्रामीण जब वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने पेड पर लटके मोहन के शव को देखा और उसके घर पर सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। मृतक मोहन सहित उसके पिता एवं पत्नी ने 15 नव बर 2015 को अपने घर पर ही एक साथ जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।
जिसमें उसके पिता गजाधर व पत्नी शेडू की मौत हो गई थी ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद मोहना दुखी था, जिसके चलते उसने गुरुवार को फ ांसी लगा ली।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।