शिवपुरी। पोहरी पुलिस ने पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में रामस्वरूप धाकड के घर डकैती की योजना बना रहे 4 हथियारबंद बदमाशों को दबोच लिया। लेकिन एक बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस अधीक्षक युसुफ कुर्रेशी द्वारा बताए गए सिद्ध बाबा के मंदिर पटपरी स्थान पर पुलिस ने यह कार्रवाई की इस दौरान पोहरी टीआई आनंद राय और दूसरी पार्टी के प्रभारी एएसआई आरडी मौर्य ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सिद्घ बाबा के मंदिर पर घेराबंदी की।
बताया गया है कि यहां पुलिस बल ने मंदिर पर प्रकाश पुत्र प्रीतम जाटव निवासी बैराड़ को 315 बोर के राउंड सहित अजमेर सिंह पुत्र रमेश जाटव निवासी बैराड़ को तलवार सहित, वीरू पुत्र अंतराम जाटव निवासी बैराड़ को बका के साथ सुनील पुत्र रामस्वरूप जाटव निवासी रायपुर थाना बैराड़ को लुहांगी सहित दबोच लिया।
इस दौरान सुरेन्द्र जाटव निवासी कोटा थाना विजयपुर श्योपुर भागने में कामयाब हो गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।