शिवपुरी। शहर के बीचों बीच जल मंदिर मैरिज हाउस के समीप सोमवार की दोपहर एक किराने की दुकान से एक चोर ने गल्ले मे से रूपए गायब कर दिए। चोरक की इस हरकत को पडौस के दुकानदारो ने देख लिया और चोर को दबौच लिया।
प्राप्त जानकारी के जल मंदिर मैरिज हाउस के समीप सोमवार की दोपहर मनीष प्रोवीजन एण्ड किराना स्टोर के दुकान संचालक मनीष राठौर शौंच के लिए दुकान के पास स्थित शौचालय पर गये हुए थे।
जिसका फायदा चोर दीपक जाटव पुत्र बिल्ला जाटव निवासी कमलागंज ने उठाया और वह सूनी दुकान में घुस गया जहां सबसे पहले उसने गल्ले पर हाथ मारा जिसमें दुकानदार के अनुसार दस हजार रूपए नगदी रखे हुए थे। चोर ने वह उठा लिये।
उसी समय पास के अन्य दुकानदारों ने उसे रूपये उठाते हुए देख लिया और चोर को पकड़ लिया। चोर के पास से पांच हजार रूपए मौजूद लोगों ने वापस ले लिए जबकि दुकानदार मनीष राठौर का कहना है कि चोर के पास से और पांच हजार रूपए नहीं मिले वहां मौजूद भीड़ ने चोर की जमकर धुनाई लगाई और पुलिस को सूचित कर दिया।
भीड़ ने पकड़ा तो गिड़गिड़ाया चोर
बताया जाता है कि जैसे ही मौके पर लोगों द्वारा चोर दीपक की जमकर धुनाई लगाई तो वह गिड़गिड़ाते हुए लोगों से बोला कि उसके ताऊ ने उसके मकान को हड़प लिया है और वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है। वह पिछले दो दिनों से भूखा है और उसने भूख के कारण ही चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।