पढिए कैसे, दो भाईयों ने लूटने आए खूंखार डकैतो को बनाया बंधक

Updesh Awasthee
0
शिवकांत सोनी/खनियाधाना। जिले के खनियाधाना तहसील के पिपरई में रहने वाले भाईयो ने मिलकर एक खूखार डकैत गिरोह के छक्के छुडा दिए बरन उस गैंग के सरदार और उसके साथियों को जिंदा पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

जानकारी के अनुसार खनियांधाना तहसील के पिपरई गांव के जशवंत यादव के घर आज अलसुबह 5 बजे खनियांधाना क्षेत्र की गूगर घाटी की जग्गा-बल्ला गैंग अपने साथियों सहित हथियारो से लैस होकर घर में लूटपाट करने के इरादे से घर में घुस गई। 

बताया गया है कि गैंग से सरदार ने सोते हुए घर के मालिक जशवंत सिंह यादव की कनपटी पर 315 बोर की बंदूक तान दी और उसे जगाया और कहा कि चुपचाप घर की अलमारी और तिजौरी की चाबी दो नही तो भेजे को गोली से उड़ा देगें। 

जशवंत यादव डकैतो की धमकी से घबराया नही बल्कि उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस शोर को सुनकर जशवंत सिंह के भाई उठ गए और उन्होने गैंग से हथापाई शुरू कर दी। अचानक इस इस शोर और हमले से डकैतो ने भागने लगे।

भागते हुए इन डकैतो में से दो डकैत बलबीर यादव उर्फ बल्ला और रनवीर यादव को इन भाईयो ने मौके पर ही दवौच लिया और मारपीट कर बंधक बना लिया। 

बताया जा रहा है कि भागते हुए डकैतो का ग्रामीणो ने पीछा किया। इस गैंग का सरदार जगदीश यादव उर्फ जग्गा ग्राम सिमलार के जगभान सिंह के मकान में छुप गया लेकिन ग्रामीणो ने उसे पकड लिया और मौके पर ही उसकी मारपीट कर दी। 

इसके बाद इस घटना की जानकारी ग्रामीणो ने खानियांधाना पुलिस को दी पुलिस ने इन 3 डकैतो को पकड कर थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी है। 

यह है गैंग का अपराधिक रिकार्ड 
बताया जा रहा है कि इस जग्गा-बल्ला की गैंग पर लगभग 35 मामले दर्ज है और अभी कुछ साल पूर्व इन्है 7 वर्ष का कारावास भी हुआ था इस गैंग के सरदारो ने एक आदिवासी को पेड से लटकाकर जिंदा फूक दिया था।

अभी हाल ही मेंं इस यह खूखार डकैत जेल से छूटकर आए थे और इन्होने आते ही गैंग बना ली और खनियांधाना की गूगर घाटी क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओ कां अंजाम दे रहे थे। 

पिपराई गांव के जशवंत सिंह और पर्वत सिंह ने ग्रामीणो की मदद से इस गैंग के मु य सदस्यो को जिंदा पकडने में सफलता हासिल की है यह काविले तारिफ है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!