सूने घर में घुसे चोर, 45 हजार की नगदी सहित ज्वैलरी ले उड़े

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रियदशर्नी कॉलोनी में दीपावली पर घर में ताला लगाकर गांव जाना शर्मा परिवार को उस समय मंहगा पड़ गया जब चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर वहां से आभूषण और नगदी चोरी कर लिये।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद पुत्र नारायण प्रसाद शर्मा बीते 12 नव बर को दीपावली होने के कारण अपने पुस्तैनी गांव दुल्हारा पूरे परिवार के साथ अपने मकान में ताला लगाकर गया हुआ था। 

तभी कोई अज्ञात  चोर उनके घर में घुस आये और वहां से एक सोने का हार, 4 सोने की चूडिय़ा, चांदी के पायजेब और कड़े सहित एक मोबाईल व तीन हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। 

जब श्री शर्मा दीपावली की छुट्टी मनाकर अपने घर वापस लौटे तो उनके मकान के मु य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देख वह समझ गये कि उनके घर चोरी हुई है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज करा दी हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!