लालू यादव की पत्नि को छेडा, तो कर दी अतर सिंह की हत्या

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गूगर पट्टी में विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ की सजा अतर सिंह को अपनी जान देकर भुगतना पड़ी। 

इस मामले में पुलिस ने जहां हत्यारोपी लालू, उदयभान और सुघर सिंह, के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी पक्ष की रिपोर्ट पर मृतक अतर सिंह व अनेक सिंह के विरूद्ध छेड़छाड़ का मामला कायम किया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक अतर सिंह यादव और अनेक सिंह ने पड़ौसी लालू यादव की पत्नि के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध लालू ने किया और उसने अपने मित्रों के साथ अतर सिंह और अनेक सिंह को समझाने की कोशिश की। 

लेकिन इसी बात पर विवाद इतना गहरा गया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर अतर सिंह और अनेक सिंह पर पत्थरों पर हमला बोल दिया। घटना में अतर सिंह के सिर पर पत्थर लगा और गंभीर हालत में उसे पहले शिवपुरी अस्पताल तथा फिर ग्वालियर रैफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मामला छेड़छाड का या आपसी रंजिश का 
इस मामले में यह कहानी भी निकल कर सामने आ रही है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी और इसी रंजिश के कारण अतर सिंह यादव की हत्या की गई लेकिन मामले को कमजोर करने के लिए रंजिशन हत्या को छेड़छाड़ के फलस्वरूप हत्या निरूपित कर दिया गया। 

इसमें कुछ सच्चाई इसलिए भी नजर आती है क्योंकि अतर सिंह और अनेक सिंह सगे भाई हैं और दोनों भाईयों द्वारा एक साथ एक महिला से छेड़छाड़ किया जाना संभव नहीं है। बहरहाल यह पूरा मामला जांच का विषय है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!