शाहरूख खान पुलिस की गिरफ्त से फरार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती थाने में चोरी के आरोप में पकड़ा चोर विगत दिवस पुलिस अभिरक्षा से भाग खड़ा हुआ जिस पर भौंती पुलिस ने चोर के खिलाफ भादवि की धारा 224 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जिस समय चोर भागा था उस समय थाने का स्टाफ पिछोर में आयोजित मेले में ड्यूूटी पर था। जबकि कुछ पुलिस कर्मी ग्वालियर ड्यूटी पर थे। थाने पर सिर्फ होमगार्ड के दो सैनिक ही मौजूद थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 13-14 नव बर की रात्रि ग्राम इमलिया में एक मकान को चोर ने निशाने पर लिया और वहां चोरी कर ली। जिससे पुलिस ने सूचना पाते ही गिर तार कर लिया। पकड़ा गया चोरी शाहरूक खांन पुत्र बहिद खांन उम्र 16 वर्ष निवासी हीरापुर को पुलिस ने नाबालिग होने के कारण लोकअप में बंद नहीं किया। 

जिसे थाना प्रभारी ने ड्यटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक सुघर सिंह और रमेश नरवरिया की अभिरक्षा में सौंप दिया और वह गश्त पर चले गए। इसी बीच होमगार्ड सैनिकों की लापरवाही के कारण व चोर थाने से भाग खड़ा हुआ। 

चोर के भागने की सूचना थाने के अन्य स्टाफ को लगी तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!