हैप्पीडेज स्कूल की छात्रा के गैंगरेप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना के नोहरीकलां में रहने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि उक्त छात्रा हैप्पीडेज स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत है।

जिसमें विगत रात्रि को शौच के लिए बाहर निकली नाबालिग को दो युवक अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नोहरीकला के पास स्थित पुलिया के पास ले गये और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप कर डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिर तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार नोहरीकला में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा विगत रात्रि 9 बजे अपने घर के बाहर शौच के लिए गई हुई थी।

तभी अजय उम्र 16 वर्ष और परमाल उम्र 30 वर्ष निवासीगण नौहरीकला आये और नाबालिग को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गये और नोहरीकलां की पुलिया के पास ले गया जहां उसके साथ दोनों आरोपियों ने गैंगरेप कर दिया। 

नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और सुबह कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी और बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 2012 की धारा 3/4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिर तार कर लिया गया ।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!