शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि संभाग आयुक्त के के खरे ने शिवपुरी जिले के उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री एस के एस कुशवाह को निलंबित कर दिया है।
कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने की वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा शिवपुरी जिले के ग्रामीण अंचल में फसलों का जायजा लेने राजे ने खेतो के दौरे किए थे उस दौरान कुशवाह उपस्थित नही थे इस कारण राजे काफी नाराज भी हुई थी इनके निलबंन का एक कारण यह भी मना जा रहा है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।