शिवपुरी। थाना देहात क्षेत्र में विद्युत लाईन का लगभग 20 हजार का तार रातों रात गायब हो गया। बिजली कंपनी का कहना है कि चोरी हुआ है जबकि सूत्रों का दावा है कि चोरी के नाम पर घोटाला चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र में बीती रात्रि को आंधी-तूफान के कहर के बीच ककरवाया रोड़ पर देर शाम 20 हजार रुपए का बिजली तार गायब हो गया।
बिजली कंपनी ने पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों का कहना है कि बिजली कंपनी के कर्मचारी खुद इस तरह की चोरियां करवाते हैं। यह एक बड़ी साजिश है और इसमें बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। देखना रोचक होगा कि पुलिस इस मामले में क्या जांच करती है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।