शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा गांव में कल शाम एक महिला कमला पत्नि रामरतन प्रजापति उम्र 40 वर्ष की कुए में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरियादी प्रमोद प्रजापति ने थाने में आकर सूचना दी कि उनके गांव के कुएं में महिला कमला कुएं में गिर गई है।
जिससे उसकी मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि महिला स्वयं कुएं में कूंदी है अथवा किसी ने उसे कुएं में फैंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।