शिवपुरी। देश का एक निजी चैनल मप्र और छत्तीसगढ के मेधाबी छात्राओ को मेधाबी छात्रा का सम्मान देते हुए 50 हजार रूपए नगदी ईनाम राशि और सम्मान से नबाज रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी की छात्रा को यह सम्मान मिला है।
बताया गया है कि शिवपुरी के छिब्बर स्कूल की छात्रा नीति सक्सैना निवासी शिवा नगर छत्री रोड ने इस वर्ष बाहरवीं क्लास में 500 अंको में से 478 अंक प्राप्त कर मप्र के टॉप टेन सूची में अठवां स्थान प्राप्त किया था।
इस छात्रा को 30 अक्टूबर को मप्र के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान की उपस्थिति में एक निजी चैनल द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में इस छात्रा को 50 हजार का चैक और सम्मान पत्र दिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।