शिवपुरी। आज सुबह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मनियर रेलवे फाटक के पास एक युवक की सिर कुचली लाश मिली। मृतक की पहचान बंटी कुशवाह निवासी शिवपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने इस मर्डरकेस को तत्काल ही सुलझा लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंटी कुशवाह पुत्र रामचरण कुशवाह अपने पिता से अलग लाल माटी क्षेत्र में निवास करता था। कल सुबह घर से निकला लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। आज सुबह उसकी लाश रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ी मिली। मृतक की जेब में एक पर्ची पर न बर लिखा हुआ था। जिस पर संपर्क किया गया तो वह पुरानी शिवपुरी में रहने वाले एक युवक का था।
जिसे घटना स्थल पर बुलाया और शव की पहचान कराई युवक ने उक्त शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की,सुत्रो का कहना है कि पुलिस ने इस हत्या के अस मामले का सुलझाते हुए आरोपियो को भी गिर तार कर लिया है।
बताया गया है कि यह हत्या अवैध संबंधो को लेकर हुई है पुलिस ने भी इस मृतक के नजदीक रिश्तोदारो को शक के आधार पर सुबह ही राउंडअप कर लिया था और इस राउंडअप में इस अंधे कत्ल की गुत्थी भी सुलझ गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।