हफ्ता वसूलने वाला दरोगा लाइन अटैच

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गोवर्धन थाना प्रभारी द्वारा कथित तौर पर शराब कारोबारी से महीना मांगने और शराब के पऊच मांगने की वायरल हुई ऑडियो क्लीपिंग के चलते पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस गोवर्धन थाना प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी की एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हुई थी जिसमें थाना प्रभारी द्वारा शराब ठेकेदार से आकाश शिवहरे से कथित तौर पर 10 हजार रुपए की माहवारी और शराब के पऊच मांगे जाने स बन्धी वार्तालाप रिकॉर्ड किया गया था। 

इस मामले में एसपी ने ऑडियो लीक होने के बाद जाँच के आदेश दे दिए थे और आज हरवीर सिंह रघुवंशी को लाइन अटैच करने के आदेश दे दिए हैं। 

यह कार्यवाही जाँच प्रभावित न हो सके इसके दृष्टिड्ढगत की गई है। यहाँ बता दें कि श्री रघुवंशी से पूर्व व्हाटॅसएप की भेंट और भी थानेदार चढ़ चुके हैं जिनमें करैरा टीआई केबी आर्य, पूर्व एसपी के स्टेनो ओमप्रकाश शर्मा शामिल हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!