शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लालपुर में आज आम रास्ते पर दीवाल बना रहे व्यक्ति गांव के ही दो व्यक्तियों ने रोका तो उन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से जान लेवा हमला बोल दिया।
जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मलखान एवं उसके दो भाई पवन एवं पंजाब मिलकर आम रास्ते पर दीवाल बना रहे थे तभी गांव के ही खुशालीराम परिहार एवं गौरीशंकर ने इस आम रास्ते में दीवाल बनाने से रोका तो मलखान व उसके भाई पवन एवं पंजाब ने कुल्हाड़ी एवं फावड़े ही खुशालीराम परिहार एवं गौरीशंकर पर जान लेवा हमला बोल दिया।
जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु करैरा उप स्वास्थ्य केन्द्र भेजा लेकिन इनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
पुलिस ने फरियादी खुसालीराम परिहार की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 323, 336 का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।