शिवपुरी। पुलिस थाना सिरसौद में एक विवाहिता के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। यहां ग्राम के ही एक युवक ने विवाहिता के साथ उसम छेडख़ानी कर दी जब महिला घर मे अकेली थी।
बाद में आरोपी मौके से भाग गया और पीडि़ता ने पुलिस में शिकयत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना सिरसौद के ग्राम कपराना में निवास करने वाले परमा परिहार(परिवर्तित नाम) किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच पद्म की पत्नि दुर्गा(परिवर्तित नाम) घर में अकेली थी।
प्रतिदिन की भांति देर शाम तक वह काम खत्म कर रात को अपने कमरे में सोने गई थी कि तभी ग्राम कपराना के ही आरोपी रूपसिंह परिहार ने बुरी नीयत से घर में प्रवेश कर विवाहिता के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी।
दुर्गा ने विरोध किया तो आरोपी ने दबाब बनाने का प्रयास किया लेकिन महिला की चीख-पुकार को भांपते हुए आरोपी रूपसिंह मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 323,354 ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।