शिवपुरी। पुलिस थाना क्षेत्र रन्नौद में एक 05 माह का नवजात बच्चा पुलिस को लावारिस अवस्था में मृत मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह बच्चा कहां से और कैसे आया। संभवत: किसी कलियुगी मॉ ने ही इस बच्चे को फेंक दिया हो। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रन्नौद में पुलिस को सूचना मिली कि एक नवाजात 05 माह का बालक लावारिस अवस्था में क्षेत्र में पड़ा हुआ है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत नवजात बच्चे को बरामद किया।
फरियादी पुरहानकाजी पुत्र मोह मद अलरावकाजी उम्र 19 वर्ष निवासी रन्नौद की रिपोर्ट की सूचना पर शाम 3:30 बजे रन्नौद के ग्राम पायगा से मृत नवजात का शव बरामद किया और बाद में फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 316 के तहत मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।