शिवपुरी। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के साथ ही जिला कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे के आदेशानुसार बोरिंग करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए एक बोरिंग मशीन खनन करती पाई गई। जिसकी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरिंग मशीन को जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के करैरा क्षेत्र में कलेक्टर के आदेश के विरूद्ध यहां बोरिंग खनन कार्य हो रहा था। इस मामले की सूचना फरियादी रामदीप पुत्र कुंजलाल निवासी ग्राम भगोरिया ने पुलिस थाना करैरा को दी जिस पर देर शाम लगभग 4:30 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम सुनारी में बोरिंग करते हुए आरोपी बोरिंग चालक के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया तो वहीं दूसरी ओर बोरिंग कर ही मशीन क्रमांक आर.ए.01 एम.जे.2959 को भी जब्ती में ले लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।