श्रीजी के स्वागत में सज गया शहर, विराजेंगे भगवान गणेश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल से दस दिनों तक शहर भगवान गणेश की वंदना में रम जायेगा। श्रीगणेश के स्वागत के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है और अब भक्तों को उनके आगमन की प्रतिक्षा है। रात्रि में शहर के माधव चौैक चौराहे को विद्युत साज सज्जा के साथ सजाया गया है। वहीं एक स्वागत द्वार भी बनाया गया है। कई भक्तों ने तो भगवान गणेश की प्रतिमाँओं को अपने-अपने पाण्डालों पर पहुंचा दिया गया है और कल पूजा पाठ के बाद भगवान की स्थापना की जाएगी। 

लोगों की आस्था का प्रतीक श्रीगणेश उत्सव कल से प्रारंभ होने जा रहा हैं। जिसे लेकर तैैयारियां शुरू हो गई। शहर को दूधिया रोशनी से रोशन किया गया है। जगह-जगह पाण्डाल लगा दिये गए हैं। वहीं मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाँओं को रंग रोगन कर सजा दिया है। कल सुबह से ही भगवान गणेश का समारोह प्रारंभ होगा और भक्तगण भगवान चल समारोह को धूमधाम के साथ निकालेंगे और भगवान गणेश को पाण्डालों में विरामजमान करायेंगे। श्रीजी की स्थापना के बाद अचल झांकियां भी लगाई जाएगी और अनंत चौदश के दिन श्रीजी का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चल समारोह आयोजित होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!