हटाए बिजली कर्मचारियों के लिए मजदूर संघ की रैली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मप्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को आनन फानन में हटाने की कार्यवाही का विरोध करते हुए भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ सेवा बहाली को लेकर विशाल रैली निकाली।

यहां विद्युत मण्डल द्वारा लगभग 6 हजार आउट सोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के रोजगार संरक्षण व सुरक्षा एवं क पनी से हटाए गए मीटर वाचक, ऑपरेटर, लाईन हेल्पर की सेवा बहाली हेतु अब 11 सित बर को भोपाल में प्रदेश भारतीय मजदूर संघ का विशाल धरना प्रदर्शन होगा।

निकाली गई रैली में हटाए गए कर्मचारियों ने भाग लिया और मजदूर संघ के जिला मंत्री हरीश चौबे ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों की पुन: बहाली हो और इन्हें इनका अधिकार मिले इसलिए यह रैली निकाली गई।

बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समान काम, समान वेतन और छीनी रोटी वापिस, रोजगार वापिस दो के नारे भी रैली में लगते रहे।

यह है प्रमुख मांगें
ज्ञापन में जो मांगें रखी गई उनमें विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत मीटर वाचक, सब स्टेशन ऑपरेट, टेलीफोन ऑपरेट, लाईन हेल्पर, क प्युटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्डों की बहाली हों। संविदा कर्मचारियों की सेवा बहाली रखते हुए कंपनी में रिक्त पदों पर नियमितीकरण किया जाए।

विगत 15 व 5 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों के लिए 30 वर्ष की आयु एवं आईटीआई की बाध्यता समाप्त की जाए। क प्युटर ऑपरेटरों को उच्च कुशल श्रेणी वेतन 9735 एवं डी.ए. वर्क का वेतन दिया जाए। आठवीं पास या तीन वर्ष की सेवा दे चुके लाईन हेल्परों के लिए अद्र्धकुशल वेतन 7057 एवं डी.ए. दिया जावे।

रोजगार व भविष्य के संरक्षण एवं सुरक्षा बाबत विद्युत कंपनी में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक एच.आर. पॉलिसी का निर्माण एवं स्थाई प्रकृति के कार्यों पर आउट सोर्सिंग व्यवस्था को रोककर श्रमिक विधियों का पालन किया जावे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!