करैरा के युवा ब्राह्मण अध्यक्ष बने मनीष दुबे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा संभागीय अध्यक्ष पंडित रामकुमार भार्गव ने मध्यक्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के करैरा तहसील के युवा ब्राह्मण अध्यक्ष के रूप में मनीष दुबे को नियुक्ति किया हैं।

इस अवसर पर मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज संभागीय अध्यक्ष पंडित रामकुमार भार्गव ने कहा कि समाज के लिए जो व्यक्ति समाज हित में काम करेगा वह हमारे संगठन के लिए सर्वोपरि इसी कड़ी हमने करैरा से समाज हित में काम करने वाले मनीष दुबे युवा अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति है।

 हमें आशा हैं कि समाज के हित में हमेशा तत्पर रहेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही मनीष दुबे ने कहा कि मुझे संभागीय अध्यक्ष द्वारा दी गई जि मेदारी में खरा उतरने का प्रयास करूंगा  और संगठन द्वारा बताये गए मार्ग पर चलकर समाज कार्यों में सहभागी बनूंगा।

श्री दुबे की नियुक्ति पर उनके ईष्ट मित्रों ने बधाई दी हैं। बधाई देने वालों में राजकुमार शर्मा, रवि तिवारी, विजय दुबे, बादल पाठक, अनुराग पाठक, बसंत दुबे, सालिगराम, शलभ तिवारी, उमेश मिश्रा, रामू तिवारी, मंजू दुबे, सत्येन्द्र भार्गव ने बधाई दी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!