शिवपुरी- जिले के इंदार थाना क्षेत्र में आए दिन एक युवती को कोचिंग जाते समय छेडख़ानी करने वाले युवक के पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवती का आरोपी है कि छेडख़ानी करने वाला युवक आए दिन उसे ना-नाप्रकार से छेड़ता रहता है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र में अनामिका(परिविर्तत नाम)पुत्री हरवंश नामदेव उम्र 14 वर्ष निवासी इंदार आए दिन क्षेत्र में कोचिंग के लिए जाती है। बीते लगभग एक वर्ष से अनामिका को इंदार का ही आरोपी युवक अंकित रजक उसे ना-नाप्रकार से रास्ता रोकता, फब्तियां कसता आदि कई तरह से छेडख़ानी करता रहता था।
बीते रोज बालिका अनामिका ने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया और परिजनों के साथ मिलकर आरोपी युवक के विरूद्ध पुलिस थाना इंदार में मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने आरोपी अंकिज रजके विरूद्ध धारा 509 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।