शिवपुरी। शिवपुरी में छत्री ट्रस्ट में लेखापाल के पद पर रहे सालिगराम कोठारी का निधन हो गया। बताया जाता है कि श्री कोठारी वयोवृद्ध थे और वे पूरी एक शताब्दी जिए।
श्री कोठारी पिछले काफी समय से छत्री प्रांगण में ही निवास कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने सिंधिया परिवार की छत्री में लगभग 75 वर्ष की सेवायें दी। श्री कोठारी के निधन पर छत्री ट्रस्ट के कर्मचारियों शोक संवेदना व्यक्त की हैं। श्रीकोठारी अपने पीछे 4 पुत्र-बहुओ सहित पूरा भरा परिवार छोड़ गए है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।