शिवपुरी। जिले की पोहरी विधान सभा अंतर्गत आने वाले छर्च थानातंर्गत एक गांव में एक पूर्व सरंपच पर पुराने किसी विवाद को एक जिलाबदर अपराधी साहित दो बदमाशो ने प्राण घातक हमला कर दिया है। बताया गया है कि ईजाज के लिए घायल को पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छर्च थाने अंतर्गत ग्राम दौरनी के पूर्व सरंपच प्रहलाद यादव उम्र 35 साल कल देर रात अपने एक साथी के साथ अपने फार्म हाऊस से लौट रहे थे तभी अचानक 3 हमलावरो ने हथियारो से लैंस होकर प्राण घातक हमला बोल दिया।
बताया गया है कि हमलावर रामवरन गुर्जर,श्रीलाल आदिवासी,और हरीलाल आदिवासी ने फरसा,कुल्हाडी और लाठियो से लैस होकर एक साथ हमला कर दिया जिससे प्रहलाद यादव को गंभीर चोटे आई है। इसमें एक हमलावर रामवरन गुर्जर जिलाबदर शातिर अपराधी है।
पुलिस ने छर्च थाने पर अपराध क्रं. 70:15 323,324,294,341-506बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। और फरार आरोतियों की तलाश शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।