महिला कर्मचारी के साथ साहब की विदेश यात्रा

Updesh Awasthee
0
ललित मुद्गल@गपशप/शिवपुरी। जिले के सबसे बड़े विभाग के एक बड़े अधिकारी के किस्से दबी जुबान में विभागीय कर्मचारियों की जुबां पर अक्सर रहते हैं। इन दिनों उनकी कुछ पुरानी परतें भी खुल रहीं हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान उनकी एक धार्मिक यात्रा भी चटखारे ले लेकर सुनाई जा रही है, लोग पूछ रहे हैं कि वो महादेव के दशर्नों को विदेश गए थे या हनीमून मनाने। 

बताया गया है कि बीते मार्च माह में साहब विदेश में स्थित एक शिवमंदिर में दर्शनार्थ गए थे। बताया जा रहा है कि धार्मिक यात्रा में साहब अपने परिवार को नहीं ले गए बल्कि अपने विभाग की एक महिला कर्मचारी को साथ ले गए थे। लोग कहते हैं कि यह महिला कर्मचारी साहब की विशेष कृपापात्र है। साहब ने इस महिला कर्मचारी को अपनी कृपा के चलते कई विशेष सुविधाए दे रखी है।

लोग कहते हैं कि साहब का शिवपुरी में जूता पुजता है। एक झंडे की कृपा के चलते छोटे से लेकर बड़े तक कोई भी अधिकारी या नेता उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता, अलबत्ता साहब खुद उधार के पद पर हैं और कभी भी रवाना हो सकते हैं। 

बताया यह भी जा रहा है कि साहब को दूसरों की पत्नियों पर अतिक्रमण करने का मंत्र को सिद्ध कर चुके है। साहब के साथ विदेशयात्रा पर गई इस महिला कमचारी की कहानी भी कुछ ऐसी है। इनके पतिदेव तो समाज के कई जिम्मेदारों के दरवाजे पर माथा टेक चुके हैं, गुहार लगा चुके हैं, मुझे मेरी बीवी वापस दिला दो। 

सुना है साहब अपने साथ एक पर्सनल प्रवक्ता भी रखते हैं जो मीडिया को मैनेज करता है। मीडिया में भी साहब को कई उपाधियां मिलीं हुईं हैं। बताते है कि साहब को आपात्र कर्मचारियों को पात्र बनाने का मंत्र भी आता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!