पोहरी। पोहरी तहसील के ग्राम बछोरा में आज चुनावी रंजिश के चलते युवक पर गांव के ही दो लोगो ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय गाँव में बादामी पुत्र गोपी धाकड निवासी बछोरा पर लाठियो से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। बताया गया है कि घायल बादामी को पोहरी के सरकारी अस्पताल में उपचार हैतु भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुचं कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।