शिवपुरी। एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी ने पदस्थापना के बाद पुलिस के समाचारों से पत्रकारों को अवगत कराने के लिए पुलिस न्यूज फॉर मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया था।
लेकिन आज अचानक एसपी के आदेश से ग्रुप एडमिन विकास ने उक्त ग्रुप को बंद करने की घोषणा की है। बंद की सूचना में स्पष्ट रूप से इसके लिए कतिपय पत्रकारगणों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ग्रुप के नियम में वर्णित था कि न तो इसके सदस्य अपने समाचार इस ग्रुप में डालेंगे और न ही डिस्कशन करेंगे लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी पत्रकारों ने ग्रुप के नियम और शर्तों का उल्लघंन करते हुए अनावश्यक वार्तालाप शुरू किया।
इस पर एसपी ने स्वयं अपनी ओर से सदस्यों को सचेत किया और सहयोग बनाने की अपील की लेकिन इसका जब कुछ असर नहीं हुआ तो तीन पत्रकारों को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया लेकिन इससे मीडिया और पुलिस के संबंधों में दरार पड़ी और इस दरार की परिणति स्वरूप पुलिस न्यूज फाँर मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप बंद करने की घोषणा कर दी गई।
पुलिस न्यूज फॉर मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप समाप्त करने की इस तरह घोषणा की गई है-
अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पुलिस न्यूज फॉर मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप आप पत्रकारगणों की सुविधा के लिए शिवपुरी पुलिस की खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए बनाया गया था।
किन्तु आप लोगों के द्वारा लगातार चेतावनी देने के बाबजूद भी लगातार हमारी चेतावनियों को नजर अंदाज करते हुए अपनी ओर से न्यूज एवं अनावश्यक वार्तालाप कर इस अधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप की नियमों एवं शर्तों का उल्लघंन किया जा रहा हैं।
इस हेतु इस सुविधा को समाप्त किया जा रहा हैं।
धन्यवाद।
आज्ञा से
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।