भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों की सूची लटकी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने अपने पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया था और सूत्र बताते हैं कि उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों को हटाकर ऐसे कार्यकर्ताओं को अपनी कार्यकारिणी में जोडऩे की योजना बनाई थी जो सक्रिय हैं।

लेकिन शिवपुरी जिले में भाजपा संगठन चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा के साथ उक्त सूची लटक गई है। जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी ने कहा कि चूंकि निर्वाचन पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी हैं। अत: अब चुनाव के बाद ही पदाधिकारियों  का चयन किया जाएगा।

शिवपुरी जिले में भाजपा संगठन चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी जयसिंह कुशवाह और जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम पटेल को बनाया गया है।

श्री कुशवाह पार्टी संगठन में नरेन्द्र सिंह तोमर खेमे से जुड़े हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि अगले तीन चार माह में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इस बात की पूरी संभावना है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी यथावत रहेंगे। कई मंडल अध्यक्षों को भी बदले जाने की  अटकलें हैं।

श्री रघुवंशी को जिलाध्यक्ष बने तीन माह हो चुके हैं और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशबिरा कर अपनी कार्यकारिणी भी तय कर ली थी। सिर्फ जिसकी औपचारिक घोषणा शेष थी। लेकिन घोषणा के पूर्व ही निर्वाचन पदाधिकारियों की घोषणा हो गई।

संगठन चुनाव में शिवपुरी से बने तीन चुनाव प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव के लिए शिवपुरी जिले के तीन भाजपा नेताओं को चुना गया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को श्योपुर जिले का निर्वाचन प्रभारी बनाया गया है।

जबकि भाजपा नेता ओमप्रकाश खटीक को मुरैना जिले में संगठन चुनाव के लिए सहायक जिला निर्वाचन प्रभारी की भूमिका दी गई है। जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राघवेन्द्र गौतम को दतिया जिले का सहायक जिला निर्वाचन प्रभारी बनाया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!