शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम बलेखाताल से बिगत दिवस एक नाबालिग बालिका का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। जिसकी शिकायत कल अपहर्ता के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कु. प्रीति पुत्र हरी आदिवासी उम्र 15 वर्ष निवासी बलेखाताल बिगत दिवस अपने घर पर थी जहां कोई अज्ञात आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया ।
जब परिजनों ने उसे घर पर नहीं पाया तो उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोर्ई सुराग नहीं लगा जिससे परेशान होकर परिजनों ने कल थाने पहुंचकर बालिका के अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363, 366 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।